फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 10 घर बहे, तीन की मौत, कांगड़ा की बोह घाटी में 10 लोग लापता

Mon, 12 Jul 2021 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा)

सार

वोह घाटी में जिन लोगों के घर दरिया किनारे हैं, उनको खाली करवा दिया गया है। राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीमें शीघ्र हिमाचल पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
वोह घाटी में बारिश ने मचाई तबाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवभूमि हिमाचल में मौसम के कहर से कुछ लोगों की जान चली गई जबकि कई अब भी लापता हैं। प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक मुख्याध्यापक और एमबीबीएस की छात्रा समेत 12 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा तबाही कांगड़ा जिला में हुई है। धर्मशाला में करीब 23 साल बाद 24 घंटे के भीतर 395 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। शाहपुर की बोह घाटी में दरिया किनारे छह घर बह गए। यहां एक महिला का शव मिल गया है जबकि 9 से 10 लोग मलबे में दबे हैं।

विज्ञापन


चार लोगों को बचाया गया है। अन्य घरों को खाली करवा लिया गया है। दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। वहीं, नगरोटा बगवां में दस साल की लड़की बह गई, जिसका शव 300 मीटर दूर मिला है।  कटिंडा के समीप चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुल्लू जिला के मनाली के हमटा में एमबीबीएस की छात्रा वाटरफॉल में गिरने से लापता हो गई है। लाहौल स्पीति के उदयपुर के किशोरी गांव में बारिश के बीच गाड़ी चला रहे सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक चिनाब नदी में गिरने के बाद लापता हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है।  

कांगड़ा जिला के एसपी विमुक्त रंजन ने शाहपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर बोह घाटी में बादल फटने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि यहां भूस्खलन के चलते दर्जन भर मकान मलबे में दब गए हैं। मलबे से एक महिला का शव निकाल लिया है। 4 लोगों को जिंदा बचाया गया है। 9 से 10 लोग और दबे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है। मलबे में दबे लोगों के जिंदा होने की संभावना बेहद कम है। वहीं, बारिश की वजह से बोह घाटी तक सड़क संपर्क टूट गया था। बिजली और मोबाइल सिगनल बंद थे। डीसी निपुण जिंदल और एसपी विमुक्त रंजन दो किलोमीटर पैदल चलकर बोह घाटी में घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन






भारी बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति पर नजर रखी जा रही: पीएम
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।

केंद्र ने भेजी एनडीआरएफ की टीमें, शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश से आई प्राकृतिक आपदा के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की है। राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीमें शीघ्र वहां पहुंच रही हैं। गृह मंत्रालय स्थिति को निरंतर मॉनिटर कर रहा है। केंद्र की ओर से हिमाचल को हर संभव मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें