फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ा

Sat, 22 Jun 2019 06:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून-पांवटा एनएच-07 पर मिश्रवाला में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन, वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


माजरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को पांवटा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि नगमा उर्फ मिराब (5) पुत्री सलीम खान निवासी जगतपुर मिश्रवाला में परिजनों के साथ किसी शादी समारोह में गई थी।

वह खेलते-खेलते नेशनल हाईवे पर अचानक एक तेजरफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मिराब को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया लेकिन, अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक राजीव चौहान ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मासूम बच्ची की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्ची की मौत से मिश्रवाला पंचायत में मातम पसरा है। वहीं, सूचना मिलते ही माजरा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की गहनता से तहकीकात की जा रही है। 

स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को दबोचा

शुरुआती जांच में पता चला है कि तेजरफ्तार से कार नाहन की तरफ जा रही थी। मिश्रवाला में अचानक बच्ची नेशनल हाईवे पर कार के सामने आ गई। वहीं, हादसे के बाद कार चालक ने भागने का प्रयास भी किया लेकिन स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को दबोच लिया।

इसके बाद माजरा पुलिस टीम के हवाले कर दिया। कार चालक लायक राम पुत्र चेत राम निवासी कललोग तहसील कोटखाई जिला शिमला का निवासी है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने काफी हंगामा किया लेकिन, मौके पर पहुंची माजरा पुलिस टीम ने किसी तरह हालात और लोगों को शांत करवाया।

उधर, एसएचओ माजरा सेवा सिंह ने मामले की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बच्चा घायल

शनिवार दोपहर करीब एक बजे सैनवाला मुबारिकपुर में पंचायत घर के समीप तेजरफ्तार कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। नौ वर्षीय तनीश पुत्र परविंद्र सिंह निवासी सैनवाला मुबारिकपुर सड़क पार कर रहा थ। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी।

बुरी तरह घायल हुए बच्चे को परिजन तुरंत पांवटा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। बच्चे को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। माजरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें