फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में खुलेंगे पांच टेलीमेडिसन केंद्र: कंवर

Fri, 11 Dec 2020 04:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में पांच टेलीमेडिसन केंद्र खोलने की तैयारी है। यह सभी टेलीमेडिसन ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएंगे। ऊना जिले में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थानाकलां में इसे खोला जाएगा। टेलीमेडिसन सेंटर के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सलाह मरीजों को देंगे। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 5 ऐसे टेलीमेडिसन केंद्र खोलने का विचार है।

विज्ञापन


सारा कार्य ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से किया जाएगा और इसमें कॉरपोरेट घरानों की भी मदद ली जाएगी। केंद्र में स्टाफ ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की ओर से नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस योजना को सिरे चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही इसे धरातल पर उतारा जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि गांवों में आधारभूत ढांचा मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें