फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस, पांच यात्री घायल

Sat, 22 Dec 2018 08:56 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलौणी/बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से हमीरपुर आ रही निगम की एक बस शुक्र खड्ड के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में बस सवार पांच सवारियां घायल हुई हैं। इनमें से दो महिलाएं गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन


जबकि कुछ अन्य सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों, पुलिस के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।  
 
शनिवार शाम को चंडीगढ़ से हमीरपुर आ रही निगम की बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क पर पलट गई। इस कारण बस में सवार पांच सवारियां घायल हो गईं। इनमें से दो की हालत गंभीर हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
विज्ञापन


बस में करीब 30 सवारियां सवार थीं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। अड्डा प्रभारी बलवीर का कहना है कि निगम की टीम मौके पर गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें