फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार: अमित कश्यप बोले- हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए बनाए जाएंगे पांच नए टूरिस्ट सर्किट

Thu, 19 Aug 2021 04:55 PM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला

सार

पर्यटन विभाग के नए निदेशक और निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत के दौरान नई योजनाओं को साझा किया।
विज्ञापन
पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए पांच नए टूरिस्ट सर्किट बनाए जाएंगे। सैलानियों को रिझाने के लिए प्रदेश में धार्मिक, ट्राइबल, नेचर, एडवेंचर और वीकेंड सर्किट विकसित किए जाएंगे। पर्यटन विभाग के नए निदेशक और निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत के दौरान नई योजनाओं को साझा किया।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। वीकेंड सर्किट बनाकर प्रदेश के बॉर्डर क्षेत्रों की पर्यटन इकाइयों को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों के सैलानियों को वीकेंड के दौरान एक या दो दिन घूमने के लिए नए स्थल बनाए जाएंगे। धार्मिक सर्किट में शक्तिपीठों को जोड़ा जाएगा। ट्राइबल सर्किट में सैलानियों को दूरदराज के क्षेत्रों में ले जाया जाएगा। यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। नेचर और एडवेंचर सर्किट को विकसित कर सैलानियों को प्रकृति के नजदीक लेकर जाएंगे। बीड बिलिंग साइट को विकसित कर यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का जल्द आयोजन किया जाएगा।

घाटे में चल रहे सात होटलों में शादी समारोह के लिए पंडित से लेकर मंडप तक की होगी व्यवस्था
अमित कश्यप ने बताया कि निगम के सात होटलों परवाणू, चायल पैलेस, बड़ोग, खड़ापत्थर, फागू, नारकंडा और नग्गर (कुल्लू) में शादी समारोह के लिए पंडित से लेकर मंडप तक की व्यवस्था की जाएगी। इन होटलों में समारोह आयोजित करवाने की हर सुविधा दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों को अब पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य शहरों का बोझ कम करने के लिए नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत अभी तक 139 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस योजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पर्यटन निगम के प्रदेश में स्थित अन्य होटलों में भी जल्द ही हिमाचली व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन


अक्तूबर से शुरू होगा संजौली हेलीपोर्ट
राजधानी शिमला के समीप बनाया गया संजौली हेलीपोर्ट अक्तूबर से शुरू होगा। डीजीसीए ने सेफ्टी नेट लगाने को कहा है। पर्यटन विभाग ने इसका टेंडर कर दिया है। संजौली हेलीपोर्ट शुरू होने पर जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से चल रही हेली टैक्सी की सेवा संजौली से ही मिलना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा बद्दी, सासे मनाली और सिराज में बनाए जा रहे दो हेलीपोर्ट का काम अंतिम चरण में है। 

ओबरॉय और ताज होटलों में होगी शेफ की ट्रेनिंग
पर्यटन निगम के शेफ की ट्रेनिंग अब ओबरॉय, ताज और इंपीरियल होटलों में करवाई जाएगी। बदलते परिवेश के बीच शेफ को आधुनिक तकनीक से अवगत करवाने के लिए यह पहल की जा रही है। इसके तहत शेफ को नए व्यंजन बनाने और परोसने के नए तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें