फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष के लिए पांच नाम, हाईकमान पसोपेश में, धूमल पर भी चर्चा

Thu, 09 Jan 2020 12:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए भेजे गए पांच नामों पर हाईकमान पसोपेश में है। अध्यक्ष पद के लिए अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नाम भी चर्चा में है। फिलहाल अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला आगे टल गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद ही इस पर फै सला हो सकता है। हिमाचल में भाजपा में नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाना है। वर्तमान अध्यक्ष सतपाल सत्ती का दो बार का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


मंडल और जिला भाजपा अध्यक्षों के चुनाव भी निपट चुके हैं। अब प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होना है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव करने के लिए हाल ही में शिमला में भी कोर कमेटी की बैठक हो चुकी है। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक भी आए थे। कोर कमेटी की बैठक के बाद पांच लोगों के नाम पैनल में हाईकमान को भेजे थे। सूत्रों के अनुसार ये नाम त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा, राम सिंह, त्रिलोक कपूर, राकेश जमवाल और राजीव भारद्वाज के बताए जा रहे हैं।

हाईकमान ने पूछा है कि इन नामों में से कौन ऐसे हैं, जो अपने बूते पर संगठन खड़ा कर सकते हैं। इस पर प्रदेश के कुछ नेताओं से भी फ ीडबैक मांगा गया है। इस पर हाईकमान को अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इसी बीच सोशल मीडिया पर इस पद के लिए पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का नाम भी उछल आया है।
विज्ञापन


धूमल की प्रदेश में मजबूत पकड़ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव तक भाजपा को रिपीट करने के लिए उनका नाम इसी वजह से चर्चा में है। पिछले दिनों भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी नई दिल्ली में बताए जा रहे थे। हालांकि, सत्ती ने इस बारे में कुछ स्पष्ट कर पाने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि मामला विचाराधीन है।

धूमल बोले, हाईकमान ही लेता है फैसला 
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सोशल मीडिया ने ही उनका नाम चलाया है। उनकी इस बारे में कहीं बात नहीं हुई। यह फैसला हाईकमान ही लेता है। हाईकमान ने ही नए अध्यक्ष का निर्णय लेना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें