फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना होने पर अब कर्मियों को मिलेगा पांच लाख का बीमा, सरकार ने बढ़ाई राहत राशि

Mon, 09 Nov 2020 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश में व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में अब पीड़ित कर्मचारी या उसके परिजन को पांच लाख रुपये की मदद मिलेगी। योजना का लाभ उठाने वाले कर्मियों का 80 रुपये की जगह अब दो सौ रुपये का अंशदान कटेगा। पहले इस योजना के तहत दो लाख रुपये की मदद मिलती थी। सरकार ने इसे बढ़ा कर पांच लाख रुपये कर दिया है।

विज्ञापन


पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने सरकार से बीमा राशि बढ़ाने की मांग की थी। मोर्चा के राज्य प्रभारी एलडी चौहान व प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने आभार प्रकट करते हुए सरकार का कर्मचारियों के प्रति एक सराहनीय कदम है। कहा कि पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा प्रदेश सरकार के साथ तालमेल रखकर अन्य मुद्दों पर भी सरकार से आग्रह करता रहेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही डीसीआरजी की अधिसूचना भी जारी करेगी। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि संयुक्त मोर्चा सरकार के साथ है और सरकार से आग्रह करता है कि कर्मचारियों की पेंशन बहाली के लिए प्रदेश में जल्द कमेटी का गठन किया जाए।
विज्ञापन


एक्स पैरा मिल्ट्री संगठन मुख्य प्रवक्ता मनवीर कटोच, राज्य अध्यक्ष वीके शर्मा, उपाध्यक्ष रूप लाल लखनपाल, मुख्य पैटर्न एमएल ठाकुर, पैटर्न बीएस जंवाल, मजदूर यूनियन राज्य मंत्री सीता राम सैनी, अध्यापक संघ राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष छामछु सुब्बा, सेवाएं महासंघ अध्यक्ष विनोद कुमार व अन्य ने भी बीमा राशि 5 लाख करने के लिए सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में केंद्र की तर्ज पर डीसीआरजी की अधिसूचना भी जल्द लागू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें