फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली कॉलेज के समारोह में पांच सौ मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विधायक हरीश जनारथा ने वितरित किए पुरस्कार, मेरिट में आने पर रिया, अंतरा सोनी, अमीषा भी पुरस्कृत
विज्ञापन

कन्या छात्रावास का कार्य जल्द शुरू करवाने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली महाविद्यालय के शनिवार को आयोजित समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच सौ विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

समारोह में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। समारोह में बीकॉम तृतीय वर्ष की रिया, अंतरा सोनी, अमीषा शर्मा, बीएससी के उदय सिंह और बीए की मेरिट में छठा स्थान पाने वाली कॉलेज की छात्रा आस्था को सम्मानित किया। विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि कॉलेज के कन्या छात्रावास और आर्टस ब्लॉक तथा कॉलेज पार्किंग निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। समारोह में शिक्षक डॉ. दीपक कपरेट, नगर निगम के इंजनघर वार्ड के पार्षद अंकुश वर्मा छत्तर सिंह, एडिशनल एडवोकेट जनरल यशपाल, पीटीए अध्यक्ष शशि शेखर चीनू, ठियोग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र ठाकुर, कुमारसैन प्राचार्य डॉ. नरेश वर्मा, चौपाल प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान, कोटशेरा प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान और डॉ. मनीषा कोहली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


शैक्षणिक वर्ग में इन्हें मिले पुरस्कार
समारोह में शैक्षणिक वर्ग में डिंपल राणा, कशिश, हर्ष ठाकुर, सुरभि शर्मा, शीतल, रोहिणी कुमारी, आभा शर्मा, दिव्या शर्मा, आयूष डोगरा, जागृति शर्मा, ईशानी वर्षा शर्मा, ज्योत्सना शर्मा, उदय सिंह, तन्वी शर्मा, चोतना, श्रेया ठाकुर, आयूष डोगरा, जागृति शर्मा, अवंतिका, जतीन कुमार, पूजा, क्षितिज वर्मा, आस्था, कशिश तोमर, शिवानी वर्मा, सृष्टि भेकटा, महक राठौर, रानी मेहता, नमृता वर्मा, एकता ठाकुर, अंजली शर्मा, प्रियंका और अखिल कुमार को सम्मानित किया। इनके अलावा दीपक, मीनाक्षी ठाकुर, दीक्षा, ध्रुव शर्मा, नितिश, मेघा शर्मा, अमन कुमार, हिमांशू हेटा, गुनगुन, शालू, लोकिंद्र सिंह कंवर, गौरव सिंह, प्रियंजली शर्मा, हर्ष कुमार शर्मा, हिंशंशी, नंदिनी कुमारी , दिशा पिरटा, भूमिका गौतम,रितिक सूद, आर्यन, मलवी वर्मा, स्नेह, हरिओम ठाकुर, अंजली, सलोनी, इवा, सोनिका वर्मा, दीक्षा, प्रिया, सुजल चौहान, दीषा देवी, गौरव, काजल , नीलम, काजल, सृष्टि, कुलशा, रुचि ठाकुर, मीनाक्षी, सुनील कुमार, याशिका और हिमांशु शर्मा को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन


खेलों में इन्हें किया गया सम्मानित
खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पर रंजना, कनिष्क शर्मा, अंकिता, आरती, दिव्यांशी, अंकितता, समीक्षा, सोनालिका, कुकी, अर्पित बेकटा, सूर्यांश, वर्मा, मंयक शर्मा,सूजल वर्मा, भुवनेश कालिया, सोनिया वर्मा, जानवी, रोनिका चौहान, तमन्ना, यश्यवनी, निकिता शर्मा, आर्यन, अंकुश, अर्नवडोगरा, ऋषभ गौतम और मनोज कुमार को पुरस्कृत किया। वहीं अनिकेत, राहुल ठाकुर, रोहित ठाकुर, अवंशिका, साक्षी, कातिकेय शर्मा, आर्यन सूद, मोक्ष चौहान, आंचल सूर्यवंशी, समीक्षा इाकुर, मिशल अंकिता, श्रीजन, आरती, सुरभि अपर्णा चंदेल, संजय कुमार, हिमांशी ठाुर, गुंजन ठाकुर, आस्था, तमन्ना, विवेक ठाकुर, रितुल चौहान, सृष्टि को सम्मानित किया। टीम कैप्टन के रूप में राहुल, सूर्यांश भारद्वाज, साक्षी, विशाल, मुस्कान, योगेंद्र मिशल, अभय और राजीव सार्थ चौहान को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें