मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार और आरडी धीमान, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, प्रधान सचिव केके पंत, सचिव रजनीश और डॉ. आरएन बत्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आठ राज्यों असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए राष्ट्रीय भूकंपीय जोखिम शमन कार्यक्रम की संकल्पना भी कर रहा है।
इस परियोजना का उद्देश्य आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाने के अलावा भूकंप की स्थिति में प्रारंभिक चेतावनी प्रसार प्रणाली विकसित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने कांगड़ा जिला के नूरपुर क्षेत्र के जाछ में स्थायी तौर पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की एक कंपनी तैनात करने के लिए मंजूरी प्रदान की है।