फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए पद्रेश की पहली महिला फुटबाल रेफरी से

Sat, 27 Sep 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में काली पोशाक पहने फुटबाल मैच करवाते हुए कांगड़ा की शिखा कश्यप एक नया इतिहास बना रही हैं। शिखा प्रदेश की पहली महिला फुटबाल रेफरी हैं। कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाली शिखा भारत की कुछ चुनिंदा महिला रेफरियों में से एक हैं।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में वह एकमात्र महिला रेफरी हैं। शिखा डीएवी कॉलेज कांगड़ा से बीसीए कर रही हैं। खाली समय में बतौर फुटबाल रेफरी भी काम कर रही हैं। प्रतियोगिता में रेफरीशिप कर रहे फुटबाल एकेडमी के संचालक संजीव वर्मा ने बताया कि शिखा कश्यप के साथ उन्होंने कई मैच करवाए हैं। शिखा में वे सभी गुण हैं, जो एक रेफरी में होने चाहिए।

कहा कि शिखा बहुत सहजता से मैच करवाती हैं। उनमें राष्ट्रीय स्तर के मैच करवाने की प्रतिभा भी है। शिखा फुटबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। उड़ीसा में प्रदेश की टीम से खेल चुकी हैं। मटौर स्कूल में डीपीई तैनात शिखा के कोच राजकुमार ने बताया कि शिखा एक मेधावी छात्रा, खिलाड़ी और अब एक बेहतर रेफरी बनने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा का कहना है कि शिखा की प्रतिभा को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्हें आगे बढ़ने के लिए फुटबाल संघ पूरा सहयोग देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें