मौसम में आए अचानक बदलाव से मनाली के मुख्य पर्यटन स्थलों पर इस सीजन का पहला हिमपात हुआ है। चोटियों में हुई ताजा बर्फवारी से जहां ठंड को प्रकोप बढ़ गया है तो वहीं पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले दिनों में सैलानियों के आने उम्मीद बढ़ गई है।
वहीं, जिला चंबा के भरमौर, होली व चांजू में भी हल्का ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा सलूणी, चंबा, डलहौजी में बारिश हुई है। इससे समूचे जिला में ठंड शुरू हो गई है। मंगलवार देर रात को जिला भर में भारी बारिश हुई है। इसके बाद बुधवार को सुबह से ही मौसम खराब था।
दोपहर के समय कुछ समय के लिए धूप खिली हुई थी, लेकिन अचानक आसमान पर बादल मंडराने शुरू हो गए और देर शाम को ऊपरी क्षेत्रों में फिर से बारिश शुरू हो गई। इससे ठंडी हवाएं चल रही है और लोगों ने गर्म वस्त्र निकाल लिए हैं।
बर्फबारी देखने पहुंचने लगे सैलानी
हालांकि इन दिनों बडी संख्या में देशभर सैलानियों द्वारा आन लाईन बुकिंग की जा रही है। इन दिनों मनाली सैर सपाटे के लिए पहुंचे सैलानी रोहतांग में जाकर ताजा बर्फ वारी का खूब आनंद ले रहे हैं।
मुंबई से हनीमून पर आए कप्पल दिनेश पाटिल और सरिता पाटिल ने बताया कि वह कालेज समय में मनाली आए थे तथा रोहतांग जाकर बर्फ में खूब खेले थे तथा शादी के बाद दोनों ने मिलकर मनाली हनीमून मनाने का कार्यक्रम तय किया था।
कहा कि रोहतांग पास में ताजा बर्फ वारी का खूब आनंद उठाया है। दिल्ली से आए आदित्य और गरिमा ने बताया कि मनाली के यह पल और रोहतांग पर ताजा बर्फवारी में अठखेलियां करना उनके लिए एक नया अनुभव था बहुत मजा आया।
लेह में भी हिमपात शुरू
वहीं, सामरिक महता के मनाली लेह मार्ग पर पटसेऊ से लेह के लिए बर्फबारी के चलते सेना के कानवाई को एक दिन के लिए ब्रेक लग गया है। बारालाचाला पास से सरचू के बीच दो से चार इंच तक हिमपात हुई है।
बुधवार दोपहर को खबर लिखे जाने तक उस ओर रूक रूक कर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। जबकि अन्य वाहन धुंध और बर्फ के फॉहों के बीच आवाजाही करते रहे। मंगलवार रात्रि लाहौल घाटी में मौसम ने एकाएक करवट बदली की सामरिक महता के मनाली-लेह मार्ग पर बारचाला पास और सरचू में दो से चार इंच तक हिमपात हुई है।
वही, यहां कि कुछ रिहायशी इलाके ओथंग, यंगथग सहित पहाडियां लेडी आफ केलांग, घेपन पीक, मुलकिला, नीलकंठ, कुगतीपास, शिकराअप की पहाड़ियां भी बर्फ से सफेद हो गई है। ताजा हिमपात से लाहौल की पहाड़िया निखर उठी है।