फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी शिमला में सफल किडनी ट्रांसप्लांट पर मंत्री ने टीम को दी बधाई

Mon, 12 Aug 2019 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) तैयार है। सोमवार को आईजीएमसी में किडनी के दो सफल ऑपरेशन किए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने डॉ. बंसल, आईजीएमसी के चिकित्सकों तथा अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में किडनी ट्रांसप्लांट की नई शुरुआत हुई है। अब लोगों को ऐसे ऑपरेशन के लिए बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


परमार ने कहा कि आईजीएमसी शिमला के डॉक्टर किडनी ट्रांसप्लांट का प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए हैं। ऐसे में अब आईजीएमसी शिमला के प्रशिक्षित चिकित्सक यह ऑपरेशन करेंगे। जरूरत पड़ने पर डॉ. बंसल को शिमला बुलाया जाएगा। न्यूरोलॉजी, एनास्थीसिया और सर्जरी के अलावा अन्य पांच विभागों के डॉक्टर मिलकर इस ऑपरेशन को करते हैं। फिलहाल यह सेवा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में ही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी, जिसे पूरा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें