फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीषा के सिर सजा मिस सुपर मॉडल हिमाचल का ताज

Mon, 12 Aug 2019 07:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिस सुपर मॉडल हिमाचल-2019 का ताज कुल्लू की अमीषा शुक्ला के सिर सजा है। कुल्लू की ही चेतना फर्स्ट रनरअप और मनाली की रीनू सेकेंड रनरअप चुनी गई हैं। हिमालयन डायमंड अकादमी मनाली की ओर से आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों की 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सौंदर्य प्रतियोगिता रविवार देर शाम तक चली। 

विज्ञापन


मिस्टर सुपर मॉडल हिमाचल प्रतियोगिता भी बेहद रोचक रही। मनाली के आकाश डोगरा मिस्टर सुपर मॉडल चुने गए। कुल्लू के विजय कुमार फर्स्ट रनरअप, कुल्लू के ही कार्तिक शर्मा सेकेंड रनरअप रहे। मुंबई के मनुज वालिया और दिल्ली की रेनू नेगी और मिसेज इंडिया रहीं शालू ठाकुर निर्णायक मंडल में शामिल रहे।

विजेता सुंदरी अमीषा और मिस्टर सुपर मॉडल आकाश डोगरा को मुख्यातिथि बॉलीवुड स्टार संदीप अरोड़ा ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में मिसेज इंडिया की नेशनल हेड जसप्रीत जैस, मोनिका शर्मा और हिमाचल के लोकगायक धीरज शर्मा तथा अनिल सूर्यवंशी विशेष अतिथि थे।
विज्ञापन


हिमालयन डायमंड अकादमी मनाली की संस्थापक इंद्रा शर्मा ने कहा कि तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के युवक-युवतियों ने भाग लिया। समिति की ओर से चयनित बाहरी राज्यों के कुछ प्रतिभागी मनाली नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि सौंदर्य प्रतियोगिता के साथ बेटियों का संरक्षण अकादमी की प्राथमिकता है। जल्द अकादमी मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें