फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम दर्शन: हिमाचल के तीसरे धार्मिक स्थल मां भंगायणी के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू

Tue, 31 Oct 2023 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला से इस रूट पर यात्री को पहली बस सेवा का लाभ मिलेगा। बस में प्रतियात्री किराया 456 रुपये तय किया गया है। इस बस में सम्मान कार्ड, स्मार्ट कार्ड, महिला यात्रियों को 50 फीसदी छूट भी मिलेगी। 
विज्ञापन
मां भंगायणी के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रथम दर्शन सेवा के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम( एचआरटीसी)  ने मंगलवार से शिमला से लाणी बोराड़ हरिपुरधार के लिए बस सेवा शुरू की। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह बस माता भंगायणी मंदिर से आगे लाणी बोराड़ तक चलेगी। शिमला से इस रूट पर यात्री को पहली बस सेवा का लाभ मिलेगा। बस में प्रतियात्री किराया 456 रुपये तय किया गया है। इस बस में सम्मान कार्ड, स्मार्ट कार्ड, महिला यात्रियों को 50 फीसदी छूट भी मिलेगी। यात्री बस में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन भी कर सकेंगे।  31 मार्च तक 100 धार्मिक रूटों पर सेवा शुरू करने का लक्ष्य है। जल्द ही स्वर्ण मंदिर अमृतसर, ब्यास, वृंदावन, अयोध्या, हरिद्वार तथा अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी बस रूट चलाए जाएंगे ताकि प्रदेश के लोगों को बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए जाने के लिए बेहतर बस सुविधा उपलब्ध हो सके।

विज्ञापन


शिमला से माता भंगायणी मंदिर हरिपुरधार तक चलने वाली बस ढली से सुबह 5:30 बजे और आईएसबीटी शिमला से 6:30 बजे रवाना होगी। सोलन, राजगढ़, नौहराधार होते हुए दोपहर बाद 1:30 बजे मां भंगायणी मंदिर हरिपुरधार तथा 3:00 बजे लाणी-बोराड़ पहुंचेगी। रात्रि ठहराव के बाद दूसरी सुबह 8:05 बजे लाणी-बोराड़ से तथा 10:10 बजे सुबह माता भंगायणी मंदिर हरिपुरधार से प्रस्थान कर शाम 7:00 बजे वापस शिमला पहुंचेगी। अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी को घाटे से उभरने के लिए प्रयास जारी हैं। भाजपा सरकार के शासनकाल के दौरान एचआरटीसी की दशा बहुत खराब हुई है, जिसे उभारने के लिए प्रयास जारी है। इस अवसर पर बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर, महाप्रबंधक पंकज सिंघल, पवन महाजन, डीएम शिमला पवन शर्मा, डीडीएम ट्रैफिक देवासेन नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें