जयराम ठाकुर ने हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को विशेष संदेशवाहक के माध्यम से 15-15 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना जिले के हरोली उपमंडल के बाथू में एक पटाखा फैक्टरी में हुए अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत व पुनर्वास प्रदान करने के साथ दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने इस दुखद हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को विशेष संदेशवाहक के माध्यम से 15-15 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार ऊना अस्पताल में भर्ती तीन घायलों को पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच मंडलायुक्त के माध्यम से करने और एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट जमा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवैध पटाखा फैक्टरी को किराये पर भूमि देने के मामले की भी जांच की जाएगी। जयराम ठाकुर ने मृतकों की आत्मा की शांति तथा पीड़ित परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।