फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला: डीसी ऊना ने मंडलायुक्त कांगड़ा को भेजी रिपोर्ट

Wed, 23 Feb 2022 07:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

डीसी ऊना राघव शर्मा ने मंडलायुक्त कांगड़ा को भेजी दो पेज की रिपोर्ट में अवगत कराया है कि ऊना की हरोली तहसील केबाथू गांव में 22 फरवरी को सुबह 11.50 बजे यह हादसा हुआ और इसमें 6 महिलाओं की मौत हुई है। घटनास्थल पर उस समय मृतकों की पहचान नहीं हो पाई और 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बाथू हादसे के पीड़ित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट मामले में डीसी ऊना ने मंडलायुक्त कांगड़ा को घटना की पूरी रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। उद्योग मंत्री विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपेंगे। उधर, डीसी ऊना ने एसडीएम हरोली को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले की जांच करें कि क्या विस्फोटक भंडारण के लिए नियमों के तहत लाइसेंस लिया था या नहीं। डीसी ऊना राघव शर्मा ने मंडलायुक्त कांगड़ा को भेजी दो पेज की रिपोर्ट में अवगत कराया है कि ऊना की हरोली तहसील केबाथू गांव में 22 फरवरी को सुबह 11.50 बजे यह हादसा हुआ और इसमें 6 महिलाओं की मौत हुई है। घटनास्थल पर उस समय मृतकों की पहचान नहीं हो पाई और 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 11 लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि 3 घायलों का उपचार ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में हुआ।

विज्ञापन


इन 14 घायलों में 12 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। सरकार ने पांच-पांच हजार रुपये प्रति घायल को राहत राशि दी है। पीजीआई में दाखिल घायलों को 15 हजार रुपये प्रति व्यक्ति राहत राशि दी गई है। पांच शवों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है, जबकि एक की पहचान होनी थी। रिपोर्ट में लिखा है कि फैक्टरी परिसर में दो शेड और एक स्टोर था। एक शेड में विस्फोट और आग के निशान थे। वहां पर शव भी पड़े थे। परिसर में एक पानी का टैंकर भी मौके पर मिला। आरंभिक जांच के बाद एसपी ऊना के अनुसार पटाखों की पैकिंग सामग्री भी मौके पर मौजूद पाई थी।

जिस कमरे में विस्फोट किया जाता था, उसमें ताला लगा था। यह शेड खसरा संख्या 1709 खेवत संख्या 852/ 419 मोहाल गुरपलाह में एम/एस मैसर्ज नोवा टेक इंजीनियर्स मालिक के नाम है। इस व्यक्ति ने सरकार से 118 की मंजूरी लेकर जमीन हासिल की थी। यहां पर भार तोलने की मशीन बनाने की फैक्टरी लगाई थी। रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि घटना स्थल का दौरा करने के बाद पाया गया है कि फैक्टरी परिसर की थोड़ी दूरी पर एक अन्य भवन बिना नाम के बनाया है। इसके साथ ही विस्फोटक का स्टोर है। इस भवन में एक चौकीदार पाया गया था। इस मामले को लेकर पुलिस का विशेष जांच दल भी जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम, उद्योग और बिजली अधिकारियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा

सीटू राज्य कमेटी ने ऊना जिले के बाथू बाथड़ी में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाकों में छह महिला मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। कहा कि इस मामले में फैक्टरी मालिक, प्रबंधन, श्रम अधिकारी ऊना, उद्योग व बिजली विभाग के अधिकारियों पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया जाए। राज्य कमेटी ने मारे गए 6 मजदूरों के परिवार को 25 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल 14 मजदूरों को 20 लाख रुपये व अन्य घायलों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

  सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और महासचिव प्रेम गौतम ने इस घटना के लिए प्रदेश सरकार, उद्योग, बिजली व श्रम विभाग को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि इस घटनाक्रम पर सीटू राज्य कमेटी 25 फरवरी को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी। इस दिन सभी जिला मुख्यालयों पर सीटू के बैनर तले मजदूर प्रदर्शन करेंगे। श्रम विभाग के नाक तले श्रम कार्यालय ऊना के बिल्कुल नजदीक अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चल रही थी। फैक्टरी में बिजली का भी अवैध कनेक्शन था। काफी समय से यह गोरखधंधा चल रहा था। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में अवैध गोरखधंधा व माफिया राज चल रहा है। मंडी के सुंदरनगर में अभी हाल ही में जहरीली शराब के कारण सात लोगों की मौत हुई है। अब अवैध फैक्टरी के कारण छह मजदूरों को बेवजह अपनी जान गंवानी पड़ी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें