फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगड़ाह के जंगल में लगी आग, 30 घर जलने से बचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बंगाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टकोली के गांव दगड़ाह में रविवार रात जंगल में अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में दगड़ाह गांव के आबादी क्षेत्र भी कुछ समय के लिए खतरे की जद में आ गया। हालांकि, दमकल विभाग की टीम ने वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जंगल में भड़की आग से दगड़ाउ के करीब 30 घरों पर खतरा पैदा हो गया था। दमकल और वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मुस्तैदी से आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से टाल दिया। मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान ममता देवी, पूर्व प्रधान राजेश राणा, वन विभाग के बीओ तिलक राज शर्मा, वन रक्षक ठाकुर दास, जसवंत सिंह, मदन गोपाल, सुरजीत सिंह, गुरदास राम, गुरदेव सिंह, रेशम सिंह व अन्य लोगों ने आग पर काबू पाने में सक्रिय सहयोग दिया। स्थानीय पंचायत प्रधान ममता देवी ने बताया कि जंगल की भीषण आग से आबादी क्षेत्र को भी बड़ा खतरा पैदा हो गया था। सभी के सहयोग से इस खतरे का समय रहते टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें