फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर बाजार में आग, बाजार में फंसी दमकल की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के लोअर बाजार की पुरुषार्थी बस्ती में एक कारोबारी के मकान में रविवार शाम करीब चार बजे अचानक आग भड़क गई। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने घर से धुंआ निकलते देख तुरंत कारोबारी को इसकी सूचना दी। लोगों ने दमकल विभाग को भी सूचित किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कारोबारी और शिमला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। उधर, आग बुझाने के लिए रवाना हुई दमकल की गाड़ी लोअर बाजार में भी कुछ देर फंसी रही। संडे मार्केट सजने के कारण गाड़ी को आगे बढ़ाने में परेशानी आई। हालांकि, बाद में दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। शिमला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था। यह आग कारोबारी ललित कुमार के मकान में लगी थी। आग से करीब दस हजार रुपये का नुकसान हो गया है। अंदेशा है कि शार्ट सर्किट के चलते यह आग लगी है।
जाखू में मकान में लगी आग, एक करोड़ की संपत्ति बचाई
शिमला। राजधानी के पॉश इलाके जाखू में रविवार सुबह पौने ग्यारह बजे एक मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। मकान की छत की कड़ी जलकर नष्ट हो गई है। सूचना मिलने पर मालरोड स्थित अग्निशमन दल बचाव के लिए पहुंचा और आग को बुझाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पाया गया। मकान के आसपास रिहायशी मकान और होटल थे। डीएफओ डीसी शर्मा ने बताया कि मकान में 15 सौ रुपये का नुकसान पहुंचा और करीब 1 करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें