फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहौड़ा में मकान में आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/कांगड़ा। विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के सहौड़ा गांव में एक मकान की दूसरी मंजिल पर रखे दो सिलिंडरों में आग भड़कने से लाखों का नुकसान हो गया। स्लेटपोश मकान की ऊपरी छत में बनाई गई रसोई में जैसे ही महिला ने चूल्हा जलाया तो सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग इतनी भड़क गई कि साथ लगते स्टोर में रखे दूसरे सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली। खाना बना रही समगला देवी भी झुलस गई हैं। समगला देवी ने बताया कि उनके दस हजार रुपये भी जल गए हैं। गनीमत यह रही कि उनकी पोती इस अग्निकांड में बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि पांच मिनट की देरी हो जाती तो सिलिंडर फट भी सकता था।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मकान में वीरवार रात करीब आठ बजे आग लगी थी। सूचना मिलने पर विभाग की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। दोनों सिलिंडरों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि आग में एक सिलिंडर इतनी बुरी तरह जल गया था कि यदि पांच मिनट और आग को बुझाया न जाता तो सिलिंडर फटने से भारी नुकसान हो सकता था। लकड़ी के बने मकान और घर में रखे कपड़ों के कारण आग बेकाबू हो गई।
आग पर काबू करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन तब तक मकान के ऊपर के दो कमरे राख हो गए थे। विभाग ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग की लपटों पर काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्र के लगभग 50 लोगों ने आग को बुझाने और घर के अंदर पड़े सामान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें