फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड से छह मकान राख, 12 परिवार हुए बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के किन्नौर और रोहड़ू में भीषण अग्निकांड में छह मकान जलकर राख हो गए। इस घटना में 12 परिवार कड़ाके की सर्दी में बेघर हो गए।
विज्ञापन

 
हिमाचल के किन्नौर और रोहड़ू में छह मकान आग की भेंट चढ़ गए। आगजनी की घटना से 12 परिवार प्रभावित हुए। आग लगने का शुरूआती कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
 
जानकारी के अनुसार सीमा स्थित रोशन लाल बांश्टू के घर पर वीरवार रात को देव पूजन ल रह था। इसी दौरान रात 11 बजे कुछ लोगों ने मकान की तीसरी मंजिल से धुंआ उठते हुए देखा।
विज्ञापन


सभी ने वहां पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मगर आग चारों तरफ फैल गई। इससे चार मंजिला मकान आग से जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी की साथ में लगते एक अन्य दो मंजिला मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन मौके पर देरी से पहुंचा। दमकल वाहन भी आग पर काबू पाने मे नाकाम रहा। अग्निकांड में घरों में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।

इससे आठ परिवार बेघर हो गए। तहसीलदार रोहड़ू गुरमीत नेगी ने बताया कि प्रभावितों को 15 दिनों का राशन, तिरपाल दिया गया है। रोशन लाल बांश्टू, बलबीर बांश्टू, जिया लाल बांश्टू, जनेश्वर बांश्टू, दिनेश बांश्टू, योगेश्वर बांश्टू को डेढ़ लाख रुपये तथा बुध नाथ, प्यारे लाल को पचास हजार रुपये फौरी राहत दी है।

किन्नौर में चार मकान जले कई परिवार बेघर

किन्नौर जिला के निचार खंड के मीरू गांव में वीरवार देर रात करीब साढे़ 10 बजे अचानक चार लोगों के घरों में आग लग गई। इससे 18 कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।

आग सबसे पहले मीरू खास के वार्ड नंबर एक निवासी भागरती के दो मंजिला लकड़ी के मकान से शुरू हुई। इसके चलते उनका चार कमरों वाला दो मंजिला भवन पूरी तरह आगजनी की भेंट चढ़ गया। उसके बाद बालक राम के पांच कमरों वाले दो मंजिला घर में आग भड़क गई।

साथ ही यह भयानक आग इंद्रसुख के पांच कमरों वाले दो मंजिला भवन सहित इंद्रसुख के पुत्र राजेश कुमार के चार कमरे वाले दो मंजिला भवन को राख कर गई। भयंकर अग्निकांड के कारण लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस तरह से चारों परिवारों के 18 कमरे भयानक आग की चपेट में आने से राख हो गए। इसके साथ-साथ एक कुठार और जेवरात भी आग से नष्ट हो गए। हालांकि आग की सूचना मिलते ही मीरू, क्युरमें, रांगले और चोलिंग के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू के लिए हर संभव प्रयास किए।
विज्ञापन

पानी की कमी के चलते हुआ ज्यादा नुकसान

ग्रामीणों का कहना है कि पानी की कमी के चलते आग पर काबू पाने में दिक्कतें पेश आईं। गांव के उप प्रधान सनम ज्ञाछो नेगी ने कहा कि मीरू गांव में अब तक करीब छह बार भयंकर आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि गांव में आग जैसी भयंकर घटनाओं को देखते हुए गांव में पानी का बड़ा टैंक बनाया जाना चाहिए। घटना के सूचना मिलते ही टापरी चौकी से मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह की अगुवाई में सिपाही गुलबदन और रामकृष्ण सहित कई अन्य ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।

एसडीएम भावानगर नीलम दुल्टा आग लगने से चार लोगों के मकान पूरी तरह जल गए। प्रशासन की ओर से प्रत्येक को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दे दी गई। आगजनी के प्रभावितों को प्रशासन की ओर से तिरपाल, कंबल व हर संभव सहायता दे दी जाएगी। प्राथमिक जांच में करीब 50 लाख के नुकसान का अनुमान है। अभी राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें