चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बुधवार शाम को सुंदरनगर से चंडीगढ़ जा रही एक कार अचानक आग लगने से सड़क पर ही जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में चालक सहित तीन लोग सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सलापड़ पुल पार करने के बाद कार से धुआं निकलना शुरू हो गया।
जिसे देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को तुरंत रोकते हुए सभी को बाहर निकलने को कहा। इसके बाद देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस व एनटीपीसी कोलडैम सहित बीबीएमबी सुंदरनगर से दमकल कर्मी वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी।