फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्कर मिल्क प्लांट के स्टोर में आग से मची अफरातफरी

Sat, 13 Mar 2021 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
शार्ट-सर्किट से आग लगने का अनुमान है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चक्कर स्थित मिल्क फेडरेशन के मिल्क प्लांट के स्टोर में शनिवार सुबह शार्ट-सर्किट से आग लगने से करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। सुबह करीब नौ बजे स्टोर में धुआं उठता देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मिल्क प्लांट में आग बुझाने के यंत्रों और रेत आदि से कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही मंडी और सुंदरनगर से दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


इस दौरान स्टोर में रखा करीब 400 लीटर डीजल और सामान जलकर राख हो गया। करोड़ों की मशीनरी को जलने से बचा लिया गया। मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे। इंडो जर्मन प्रोजेक्ट के तहत चक्कर में यह प्लांट बनाया गया है।

प्रबंधक राकेश पाठक ने बताया शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगी, जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया था। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो करोड़ों रुपये की मशीनरी जलकर राख हो जाती। जिस स्टोर में आग लगी, उसके साथ में ही कीमती मशीनरी थी। आग की घटना में पुराना जेनरेटर व स्विच यार्ड आग की भेंट चढ़ गए। करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें