फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चलती कार में भड़की आग, चालक ने शीशा तोड़कर बचाई जान

Sat, 18 Nov 2023 09:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई(बिलासपुर)

सार

बिलासपुर उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव गलू के गांव डोहक अमलिया में चलती कार में आग लग गई। चालक ने शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार पूरी तरह से जल गई। 
विज्ञापन
चलती कार में भड़की आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव गलू के गांव डोहक अमलिया में चलती कार में आग लग गई। चालक ने शीशा तोड़ कर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार पूरी तरह से जल गई। जानकारी के अनुसार शशि कुमार निवासी गांव बूखर डाकघर नघ्यार तहसील झंडूता जिला बिलासपुर अपनी कार से ऊना के लठयाणी से वापस घर आ रहे थे। घर से कुछ दूरी पर कार के पीछे से धुंआ निकलने लगा। आग लगने का अहसास होते ही शशि कुमार ने कार को रोक दिया। बाहर निकलने के लिए वह दरवाजा खोलने लगे, तो नहीं खुला। सुनसान जगह होने के चलते उन्हें आपपास से कोई मदद भी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन



शशि कुमार ने सूझबूझ से काम लेते हुए किसी तरह कार का शीशा तोड़ और समय रहते बाहर निकलने में कामयाब रहे। इतने में देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। फायर बिग्रेड को भी घटना की सूचना दी गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। शशि कुमार के मुताबिक उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, सूचना मिलने पर तलाई थाना से एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा, उन्होंने पीड़ित के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें