फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Fire: हिमाचल के जंगलों में चार जगह लगी आग, 20.5 हेक्टेयर में वन संपदा को नुकसान

Sat, 08 Jun 2024 06:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

जंगलों में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। राहत की खबर यह है कि पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में आग की चार घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें करीब 20.5 हेक्टेयर में वन संपदा राख हुई है।
 
विज्ञापन
जंगल की आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। राहत की खबर यह है कि पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में आग की चार घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें करीब 20.5 हेक्टेयर में वन संपदा राख हुई है। शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक चंबा सर्किल में तीन और शिमला में आग की घटना दर्ज की गई है। चंबा सर्किल में 17.5 हेक्टेयर और शिमला में तीन हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई है।

विज्ञापन


वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक धर्मशाला सर्किल में सर्वाधिक 419 आग की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिसमें 2458.58 हेक्टेयर वन क्षेत्र में वन संपदा राख हुई है। इसके अलावा मंडी में 261, हमीरपुर में 227, नाहन में 197, सोलन में 159, बिलासपुर में 143 और शिमला में 124 आग की घटनाएं दर्ज हुई हैं। यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अभी तक पूरे प्रदेश में 1682 आग की घटनाएं दर्ज हुई हैं, जिसमें 17,371.5 हेक्टेयर में वन संपदा राख हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें