फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 1080 अभ्यर्थियों ने दी डीएलएड की प्रवेश परीक्षा

Sat, 08 Jun 2024 06:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पांच केंद्रों में सीसीटीवी के पेहरे में हुई परीक्षाा, 88 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को सुबह के सत्र में डीएलएड-2024 का आयोजन किया गया। जिले में 1,168 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1080 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 88 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुई। मेटल डिटेक्टर मशीन से अभ्यर्थियों की जांच की गई। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। परीक्षार्थी परीक्षा हॉल के अंदर सिर्फ अपना प्रवेश पत्र, पैन और पहचान पत्र ले जा सकते थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में 200 में से 177, कन्या पाठशाला बिलासपुर में 300 में से 284, बाल पाठशाला घुमारवीं में 200 में से 185, कन्या पाठशाला घुमारवीं में 250 में से 228 और झंडूता स्कूल में 218 में से 206 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें