फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: रोहड़ू के झटवाड़ी में तीन मंजिला मकान राख, लाखों का नुकसान

Fri, 21 Jan 2022 04:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। एक दर्जन कमरों का पूरा घर भीतर से लकड़ी का बना था। आग लगते ही परिवार के लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
मकान में लगी आग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल के झटवाड़ी गांव में शुक्रवार सुबह तीन मंजिला पुश्तैनी मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड से करीब पचास लाख के नुकसान का अनुमान है। सूचना के बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।  शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे झटवाड़ी निवासी त्रिलोक ठाकुर पुत्र केदार सिंह ठाकुर के घर में आग लग गई।

विज्ञापन


एक दर्जन कमरों का पूरा घर भीतर से लकड़ी का बना था। आग लगते ही परिवार के लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। घटना का पता चलते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। दमकल टीम भी पहुंची। इसके बाद आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की राशि, कंबल, बर्तन और राशन दिया है।

एसडीएम रोहड़ू सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आग की घटना से एक व्यक्ति का परिवार प्रभावित हुआ है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत दी गई है। आग से करीब पचास लाख के नुकसान का अनुमान है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने झटवाड़ी गांव में आग से हुए नुकसान पर दुख जताया है। कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें