फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Fire: हिमाचल में लगातार दहक रहे जंगल, 24 घंटों में 31 जगह भड़की आग, सोलन में लाखों की वनसंपदा राख

Tue, 28 May 2024 08:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/सोलन

सार

हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में जंगलों में आग की 31 नई घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें कुल 302.98 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। सुबाथू के साथ लगते जंगलों में आग से लाखों की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। 
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सोलन के सपरून के जंलग में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। हजारों हेक्टेयर भूमि पर वन क्षेत्र को नुकसान हुआ है। जीव-जंतु आग की भेंट चढ़ रहे हैं। 24 घंटे में प्रदेश के जंगलों में आग की 31 नई घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें कुल 302.98 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


अब तक कुल 9,480 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला
अब तक आग की घटनाओं का आंकड़ा 989 तक पहुंच चुका है। फायर सीजन खत्म होने में अभी आधा माह से ऊपर का समय बाकी है। इस सीजन में अब तक कुल 9,480 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। रविवार शाम से सोमवार शाम तक बिलासपुर सर्किल में जगलों में आग लगने की छह घटनाएं वन विभाग ने दर्ज की हैं।

विज्ञापन


कहां कितनी घटनाएं
चंबा में एक, धर्मशाला में एक, हमीरपुर में दो, मंडी में आठ, नाहन में पांच, शिमला में पांच, रामपुर में एक, सोलन में चार मामले जंगलों में आग लगने के सामने आए हैं। बिलासपुर सर्किल में 73.39 हेक्टेयर, चंबा में पांच हेक्टेयर, धर्मशाला में दो हेक्टेयर, हमीरपुर में 13 हेक्टेयर, मंडी में 129.9, नाहन में 44 हेक्टेयर, शिमला में 23.8 हेक्टेयर, रामपुर में 0.5 और सोलन में 12 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा राख हुई है।
विज्ञापन


सोलन में लाखों की वनसंपदा राख
सुबाथू के साथ लगते जंगलों में आग से लाखों की वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। आग सैनिक क्षेत्र के साथ लगते छपरौली गांव तक पहुंच गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग के रेंज ऑफिसर अतुल शर्मा ने बताया कि आग से छावनी के जंगल सहित निजी भूमि को नुकसान पहुंचा है। टीम मौके पर तैनात है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें