फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: उपायुक्त और एसपी ने किया बालिका आश्रम का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से आश्रम को पैैदा हो गया था खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के साथ शहर के टुटीकंडी बालिका आश्रम के पास जंगल में लगी आग का मौके पर जाकर जायजा लिया।

उन्होंने बालिका आश्रम का दौरा कर बच्चियों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। इससे पहले अधिकारियों ने आश्रम पहुंचकर अग्निशमन वाहन के पहुंचने के लिए रास्ता खाली करवाया। इस दौरान उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डॉक्टर की टीम भेज कर आश्रम में बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम के पास अधिक धुंआ होने की स्थिति में महिला एवं बाल विकास विभाग को बच्चियों को दूसरे स्थान पर भेजने का विकल्प तैयार रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है, जबकि लोगों के घरों और जान-माल को खतरा रहता है। उन्होंने लोगों से अपने वाहनों को तंग रास्तों से दूर और आगजनी संभावित क्षेत्रों से दूर रखने का आग्रह किया। बताया कि चीड़ के वृक्ष आग की घटनाओं के लिए अति संवेदनशील हैं। उन्होंने अवैध रूप से जंगल में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में 1077 और 1070 पर सूचना देने की अपील की।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें