फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में भीषण अग्निकांड: एचआरटीसी की ढली वर्कशॉप में भड़की आग, एक बस जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान

Wed, 27 Apr 2022 02:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

ढली स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के शिमला ग्रामीण डिपो की वर्कशॉप में अचानक आग भड़क गई। आग लगने से वर्कशॉप में खड़ी परिवहन निगम की एक पुरानी बस जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
एचआरटीसी की ढली वर्कशॉप में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली में भीषण अग्निकांड हुआ है। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे ढली स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के शिमला ग्रामीण डिपो की वर्कशॉप में अचानक आग भड़क गई। आग लगने से वर्कशॉप में खड़ी परिवहन निगम की एक पुरानी बस जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


100 से ज्यादा पुराने टायर भी आग की भेंट चढ़ गए। नाइट ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने तुरंत आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और एचआरटीसी के उच्च अधिकारियों को दी। आनन-फानन में कतार में लगी चार अन्य बसों को निगम के चालकों ने हटा दिया। जिससे अन्य बसें आग की चपेट में आने से बच गईं।



आग लगने की सूचना मिलते ही एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल विनोद शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्यालय देवा सिंह नेगी व अन्य अधिकारी वर्कशॉप पहुंचे। प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि अग्निकांड में एक पुरानी बस जलकर राख हुई है, कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है यह आकलन के बाद ही कहा जा सकेगा। घटना के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की मालरोड, छोटा शिमला और बालूगंज से टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। अग्निशमन के मुताबिक वर्कशॉप में रखरखाव रिकॉर्ड कक्ष के के बाहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की। यहां पर पुराने टायरों का स्टोर था। इस दौरान पुराने टायरों में आग तेजी से भड़क गई। मौके पर अग्निशमन के पांच वाहनों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया और करोड़ों की संपत्ति को बचाया। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के उप महापौर शैलेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें