फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रेलवे स्टेशन के पास दिखे दो बड़े तेंदुए, लोगों में दहशत का माहौल

Wed, 27 Apr 2022 01:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

गुम्मा रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर दो बड़े तेंदुए देखे गए हैं। स्टेशन अधीक्षक ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया है। 
विज्ञापन
पेड़ पर दिखे दो तेंदुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन के पास दो बड़े तेंदुए देखे जाने का मामला सामने आया है। घटना सोलन जिले के परवाणू की है। परवाणू के समीप गुम्मा रेलवे स्टेशन के पास पेड़ पर दो बड़े तेंदुए देखे गए। रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा सुबह करीब छह बजे परिवार के साथ सैर के लिए निकले थे। तभी उनकी नजर ऊपर पहाड़ी पर पेड़ पर बैठे दो तेंदुओं पर पड़ी। दोनों तेंदुए काफी बड़े हैं। काफी देर पेड़ की शाखाओं पर इधर-उधर हलचल करते रहे।

विज्ञापन




वहीं संजीव शर्मा ने इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। उन्होंने वन विभाग को भी सूचना दी। लेकिन वन कर्मियों के पहुंचने से पहले दोनों तेंदुए भाग गए। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के आसपास घूमने से बचें। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि दोनों नर और मादा तेंदुआ भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें