फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएमसी का स्टोर जला, करोड़ों का नुकसान

Tue, 07 Jul 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू(सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू के सेक्टर दो स्थित हार्टिकल्चर, प्रोड्यूस, मार्केटिंग एवं प्रोसेसिंग कारपोरेशन (एचपीएमसी) का 1 लाख सेब पेटियों की स्टोरेज की क्षमता वाला कोल्ड स्टोर जलकर खाक हो गया। इसमें कोल्ड स्टोर में रखे नामी कंपनियों के करोड़ों के उत्पाद भी तबाह हो गए हैं।
विज्ञापन


सेब सीजन में बागवानों के लिए वरदान साबित होने वाले इस कोल्ड स्टोर के जलने से सेब स्टोरेज का कारोबार प्रभावित हो सकता है। यह 6 मंजिला स्टोर हिमाचल का सबसे बड़ा कोल्ड स्टोर है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कोल्ड स्टोर से अचानक धुआं उठने लगा।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाने का प्रयत्न किया, लेकिन नाकामी हाथ लगी। देर शाम तक कोल्ड स्टोर में आग सुलगती रही। प्रारंभिक चरण में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


आग लगने की इस घटना में करोड़ों रुपयों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान को लेकर अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर, डीसी सोलन मदन चौहान ने कहा कि आग लगने के जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस घटना को लेकर एचपीएमसी प्रबंधक के सुरक्षा मानकों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इन कंपनियों का करोड़ों का सामान
स्टोर में रखे अमूल मक्खन, घी के अलावा डाबर च्यवनप्राश समेत कई कंपनियों की दवाएं भी स्टाक की जाती हैं। बताया जा रहा है कि गर्मियों के दौरान यह स्टोर सामान से भरा रहता था। जबकि इसमें किरयाने का सामान भी काफी भारा मात्रा में स्टाक किया था। वहीं नामी कंपनियों में ब्रिटानिया, डेयरी प्रोडक्ट, चॉकलेटस एवं हर्बल कंपनी का काफी सामान था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें