फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ घुमारवीं थाना में एफआईआर, धर्मशाला में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 09 Jul 2019 08:17 PM IST
Krishan Singh घुमारवीं (बिलासपुर)/धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी पर घुमारवीं थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद युवा कांग्रेस के नेताओं ने हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रजनीश मेहता की अगुवाई में पुलिस थाना घुमारवीं में सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ विभिन्न मामलों में यह केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


रजनीश मेहता ने कहा की सुब्रमण्यम स्वामी के उक्त बयान से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के सम्मान को ठेस लगी है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश एनएसयूआई महासचिव अरविंद कालिया, हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस सचिव ज्वाला चौहान, एनएसयूआई के पूर्व कैंपस अध्यक्ष प्रदीप कपलेश, अभिषेक भारद्वाज, राहुल खान, नीतिन सांख्यान कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राहुल गांधी को नशे का आदी  कहने वाले की हो गिरफ्तारी

 कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नशे और कोकीन का आदी कहने पर युवा कांग्रेस ने संज्ञान लिया है। इस संदर्भ में कांगड़ा-चंबा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजय करण ने एएसपी कांगड़ा डॉ. आकृति शर्मा को सुब्रहण्यम स्वामी के खिलाफ शिकायती पत्र सौंप उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

उन्होंने मांग की है कि भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ धारा 504, 505 और 511 के अलावा अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हिमाकत न कर सके। करण ने बताया कि सुब्रमण्यम स्वामी ने तथ्यहीन बयानबाजी कर न केवल राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें