वर्ष 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए हिमाचल के करीब 70 हजार सैनिकों को बड़ी राहत मिली है। इन पूर्व सैनिकों को 01-01-2006 से 23 सितंबर 2012 तक का न्यूनतम बेसिक पेंशन का पचास फीसदी एरियर और डीए दिया जाएगा। इन्हें 24 सितंबर 2012 से रिवाइज पेंशन मिल रही है।
अब मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पीजी एंड पेंशन्स और पेंशन एंड पेंशनर्स कल्याण विभाग भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर यह वित्तीय लाभ 1 जनवरी 2006 से देने के लिखित निर्देश दिए हैं। लिहाजा इन्हें छह साल का एरियर दिया जाएगा। यह भुगतान एक सितंबर 2015 को होगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि यह भुगतान एकमुश्त होगा या किस्तों में।