फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपाल पर ओमपुरी ने तान दी पिस्तौल!

Wed, 14 May 2014 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन के कंडाघाट में मंगलवार को अभिनेता ओम पुरी और राजपाल यादव ने ‘दिमाग का दही’ कर दिया। लड़कियों को लेकर हुए विवाद पर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


ओम पुरी ने आव देखा न ताव और राजपाल पर बंदूक तान दी। कनपटी पर बंदूक तनी देख राजपाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। इसी बीच आवाज आती है ... शॉट ओके।

अगले सीन के लिए ब्रेक होता है। हैरान मत होइए, यह रियल नहीं रील का सीन है। मुंबई से फिल्म यूनिट ‘दिमाग का दही’ शीर्षक से बन रही फिल्म की शूटिंग के लिए कंडाघाट पहुंची है।

कुछ सीन यहां ओके किए गए। एक सीन में राजपाल यादव लाल रंग की जीप में दो लड़कियों के साथ जा रहे हैं। इतने में अभिनेता ओम पुरी लाल धोती, सफेद कुर्ता तथा लाल रंग की टोपी पहनकर आ धमकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हाथ में बंदूक है। वे जीप के आगे खड़े हो जाते हैं। राजपाल यादव पर बंदूक तान कर कहते हैं कि... तू मेरी बेटियों को बिगाड़ रहा है। शॉट ओके हो जाता है।

फिल्म शूटिंग से जुड़े लोगों ने बताया कि बुधवार को पड़ौथा, डेढ़घराट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुछ दृ‌श्य फिल्माए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें