फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एेसे बनाएं पुदीने के परांठे

Wed, 14 May 2014 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को खाने में परांठा खाना बहुत पसन्द आता है। परांठे जहां बनाने में आसान है वहीं ये जल्दी भी तैयार किए जा सकते हैं। पुदीने का परांठा काफी सेहतमंद भी रहता है।
विज्ञापन


आवश्यक सामग्रीः

आटा - 2 कप

बेसन - आधा कप

पुदीना - 1 कप

नमक - आधा चम्मच या स्वादानुसार

जीरा - आधा छोटी चम्मच

तेल - तीन चार चम्मच

विधिः

सबसे पहले पुदीना की पतियों को तोड़कर पानी में धो लें। इसके बाद इन्हें सूखाकर बारीक काट लीजिए।

आटे में बेसन, जीरा, 1 चम्मच घी या तेल और काटे हुए पुदीना डाल कर मिलाएं। पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद करीब 20 मिनट तक आटे को ढक लीजिए।

20 मिनट बाद थोड़ा सा आटा निकालें और बेलें। इसके बाद बेले हुए आटे पर घी लगाएं और अपनी इच्छानुसार आकार दीजिए।

बेला हुआ परांठा गरम तवे पर घी लगाकर डालिए। परांठे को दोनों ओर से घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंकिए। इस तरह आपका परांठा तैयार है।

आप इस परांठे को दही, चटनी, चाय या दाल के साथ परोस सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें