फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिले के पंडोह में मजदूरों और स्थानीय युवकों के बीच मारपीट

Mon, 13 Apr 2020 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पंडोह (मंडी)
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और प्रशासन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्षेत्र में पानी को लेकर मजदूरों और स्थानीय लोगों के बीच सोमवार को हाथापाई हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान हालात काफी संवेदनशील हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) समेत पुलिस दल मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन


घायलों को जोनल अस्पताल में उपचार दिया गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक ठेकेदार की लेबर पंडोह के पास सांबल गांव में रह रही है। पाइप लाइन टूटने के कारण सोमवार को गांव में पानी नहीं आया।

जहां पाइप लाइन टूटी थी वहां मजदूर पानी भर रहे थे। इतने में गांव के कुछ लोग भी वहां पहुंचे। यहां दोनों गुटों में कहासुनी हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। गश्त पर निकली पुलिस टीम यहां पहुंची और विवाद को शांत करवाया।
विज्ञापन


अगर टीम यहां नहीं पहुंचती तो खून खराबा हो सकता था। पंडोह पुलिस चौकी की टीम, सदर थाना की टीम और क्यूआरटी भी मौके पर पहुंची। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ आए क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें