फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में 50 फीसदी कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ

Tue, 09 Jun 2020 10:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना संक्रमितों वाला हमीरपुर जिला आज कोरोना को हराने में भी पहले पायदान पर है। जिले में संक्रमितों की संख्या प्रदेश में सबसे अधिक 123 है। इसी जिले में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित लोग स्वास्थ्य भी हुए हैं। जिले में 50 फीसदी से अधिक यानी 67 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 रह गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामले में दूसरे स्थान पर कांगड़ा है। यहां संक्रमितों की संख्या 109 है। यहां भी 59 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। सक्रिय मामले 49 हैं। 42 मामलों के साथ संक्रमितों में तीसरे स्थान पर ऊना है। डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के एमडी मेडिसन डॉ. अभिषेक ठाकुर ने कहा कि फिलहाल अभी तक कोविड-19 की कोई दवाई नहीं है।

साधारण कोरोना संक्रमितों को महज आईसोलेट किया जाता है। जुकाम, अस्थमा, बीपी समेत अन्य रोग की लक्षणों वाले संक्रमितों को संबंधित बीमारी की दवाई दी जाती है। इंसान में एंटी बॉडी बनने में 7 से 10 दिन का समय लगता है। विटामिन-सी, जिंक और संतुलित पौष्टिक आहार लेने से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कोरोना से डरें नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पौष्टिक आहार लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें