फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस और 50 एचएएस अधिकारियों का तबादला

Thu, 04 Jul 2019 11:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के बाद  अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। तीन जिलों के डीसी समेत 15 आईएएस को बदला गया। इसके साथ ही कई एसडीएम व एडीएम समेत 50 एचएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद देर रात तबादला सूची जारी कर दी। प्रमुख सचिव राज्य कर जगदीश चंद्र शर्मा को प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी लगाया गया है, जबकि प्रमुख सचिव विजिलेंस संजय कुंडू को प्रमुख सचिव राज्य कर एवं आबकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

सचिव लोकायुक्त मधुबाला शर्मा को विभागीय जांच आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। एमडी एचआरटीसी रहे संदीप भटनागर को मंडलायुक्त कांगड़ा लगाया है, जबकि निदेशक पर्यटन यूनुस को एमडी एचआरटीसी का अतिरिक्त कार्यभार दिया।
विज्ञापन


 

इनकाे भी बदला

इसके अलावा रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं डॉ. अजय कुमार शर्मा को आबकारी एवं कराधान आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार, सी पॉलरासू को निदेशक टीसीपी, आबकारी एवं कराधान आयुक्त राजीव शर्मा को मंडलायुक्त शिमला, कदम संदीप वसंत को एमडी-कम-मुख्य कार्यकारी अधिकारी धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड, सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रहे आरके परूथी को डीसी सिरमौर लगाया गया है।

डीसी सोलन विनोद कुमार को एमडी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक, डीसी सिरमौर ललित जैन को विशेष सचिव वित्त, डीसी किन्नौर गोपाल चंद को विशेष सचिव विजिलेंस, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीबीएनडीए कल्याण चंद चमन को डीसी सोलन और एडीसी सिरमौर आदित्य नेगी को सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगाया गया है।

शिक्षा बोर्ड सचिव समेत ये एचएएस बदले

आईएएस अधिकारियों के साथ सरकार ने 50 एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। जीएम कार्मिक धर्मशाला स्मार्ट सिटी विनय धीमान एडीएम बिलासपुर, मंडलायुक्त मंडी के सहायक आयुक्त राज कृष्ण एसडीएम धर्मपुर मंडी, एसी टू डीसी शिमला निशांत ठाकुर कार्यकारी निदेशक हिमुडा व जीएम प्रशासन शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अतिरिक्त कार्यभार, रजिस्ट्रार एचपी तकनीकी विवि बच्चन सिंह एसडीएम भटियात, आरटीओ मंडी कृष्ण चंद आरटीओ कुल्लू, एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार आरटीओ बिलासपुर, संयुक्त निदेशक राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल विवि डॉ. चरंजी लाल एसडीएम हमीरपुर, एसी टू डी कांगड़ा डॉ. मदन कुमार एसडीएम जवाली, एसडीएम चौपाल अजीत कुमार भारद्वाज एसडीएम बड़सर लगाए हैं।

सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड हरीश गज्जू एसडीएम मंडी, जीएम एचपीएमसी सुरिंदर माल्टू संयुक्त निदेशक पंचायतीराज कम उप सचिव पंचायतीराज, एसडीएम हमीरपुर शशिपाल नेगी एसडीएम नगरोटा बगवां, एसी टू डीसी हमीरपुर सुनयना शर्मा जिला पर्यटन विकास अधिकारी कांगड़ा, आटीओ बिलासपुर सिद्धार्थ आचार्य एसी टू डीसी बिलासपुर, नरेंद्र कुमार प्रथम को उप सचिव राजस्व, छवि नांटा एसडीएम देहरा, एसडीएम स्वारघाट अनिल कुमार एसडीएम चौपाल, एसडीएम भरमौर प्रिथि पॉल सिंह एडीएम भरमौर, एसडीएम भटियात अवनिंदर कुमार एसडीएम रिकांगपिओ, एसडीएम मंडी सन्नी शर्मा एसी टू डीसी हमीरपुर, एसडीएम ज्वालामुखी राकेश शर्मा चतुर्थ को संयुक्त निदेशक डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसी टू डीसी बिलासपुर पूजा चौहान को जीएम कार्मिक धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड लगाया गया है।
विज्ञापन

इन एचएएस अधिकारियों को भी बदला

एसडीएम रिकांगपिओ सुरेंद्र कुमार को एसडीएम बल्ह, एसडीएम बल्ह धर्मेश कुमार को सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड, एसी टू डीसी मंडी कुलदीप पटियाल मंडलायुक्त मंडी के सहायक आयुक्त, एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा को एसडीएम बंगाणा, एसी टू डीसी सिरमौर सुरेंद्र सिंह राठौर को मंडलायुक्त शिमला के सहायक आयुक्त, एसडीएम जवाली अरुण कुमार को एसी टू डीसी कांगड़ा, उप सचिव पंचायती राज चंदन कपूर को एसी टू डीसी शिमला, बीडीओ निरमंड मनमोहन सिंह को एसडीएम निचार, बीडीओ सुजानपुर टीहरा मनीष कुमार सोनी को एसडीएम भरमौर, बीडीओ रोहड़ू हर्ष अमरेंद्र सिंह को एसी टू डीसी किन्नौर के साथ-साथ प्रोजेक्ट अफसर आईटीडीपी किन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

इसके अलावा एसडीएम नगरोटा बगवां अंकुश शर्मा को एसडीएम ज्वालामुखी, एसडीएम देहरा संजय कुमार को एसी टू डीसी मंडी, एसडीएम धर्मपुर विवेक शर्मा को एसडीएम नाहन, एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम को एसडीएम स्वारघाट, एसडीएम नाहन प्रदीप कुमार को एसडीएम उदयपुर, आरटीओ कुल्लू भुवन शर्मा को जीएम एचपीएमसी, एसी टू डीसी मंडी अवनीश शर्मा को एसी टू डीसी बिलासपुर, एसडीएम बैजनाथ रामेश्वर दास को एसी टू डीसी सिरमौर, एसी टू डीसी किन्नौर सलीम आजम को जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा, सदस्य सचिव महिला आयोग संत राम को आरटीओ मंडी, मंडलायुक्त शिमला के सहायक आयुक्त विकास जम्वाल को एसडीएम बैजनाथ और एचएएस में पदोन्नत हुई संगीता गुप्ता को राज्य महिला आयोग का सदस्य सचिव लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें