फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और बागवानों की भूमि का होगा अधिग्रहण

Thu, 07 May 2015 10:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग बाईपास सड़क के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली उपजाऊ और बंजर जमीन की कीमत का आंकलन हो गया है। बाईपास बनाने में किसानों और बागवानों की जमीनें अधिगृहीत की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन की ओर से उपजाऊ जमीन की कीमत 40 लाख प्रतिबीघा और बंजर जमीन की कीमत 38 लाख प्रति बीघा आंकी है। ठियोग बाईपास सड़क की कुल लंबाई 2.15 किलोमीटर रहेगी।

इसको लेकर बुधवार को उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने बैठक ली और इस दौरान यह जानकारी दी। डीसी दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ठियोग क्षेत्र में बाईपास के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को ट्रैफिकजाम की समस्या से निजात दिलाई जा सके और यातायात भी व्यवस्थित हो सके।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि ठियोग बाईपास सड़क निर्माण पर 60 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस सड़क की चौड़ाई 12 मीटर होगी।
विज्ञापन

41 बीघा जमीन का होगा अधिग्रहण

ठियोग बाईपास सड़क निर्माण में 41 बीघा जमीन का उपयोग होगा। इसमें 25 बीघा क्षेत्र बंजर घासनी और पहाड़ है 16 बीघा जमीन उपजाऊ है, जिसमें बागीचे हैं। ठियोग बाई पास सड़क की कुल लंबाई 2.15 किलोमीटर होगी।

दिनेश मल्होत्रा ने जनता से अनुरोध किया है कि वे ठियोग बाईपास के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने में सहयोग दें ताकि सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष विवेक थापर, उपमंडल अधिकारी ठियोग एमआर भारद्वाज, खंड विकास अधिकारी ईशा ठाकुर, सलाहकार, राष्ट्रीय उच्चमार्ग लोकेंद्र चौहान सहित कई लोग शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें