फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fee Hike: एनआईटी हमीरपुर में नए सत्र से पढ़ाई महंगी, फीस में छह से 11650 रुपये तक की बढ़ोतरी

Sun, 26 Feb 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

एनआईटी हमीरपुर में नए शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई महंगी कर दी गई है। एनआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर की नई दिल्ली में गत दिनों हुई बैठक में फीस बढ़ोतरी पर फैसला लिया गया था, जिसकी अधिसूचना शनिवार को जारी की गई। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में नए शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई महंगी कर दी गई है। प्रथम सेमेस्टर में 11650 रुपये, जबकि अन्य सेमेस्टर में छह से सात हजार रुपये की वृद्धि की गई है। एनआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर की नई दिल्ली में गत दिनों हुई बैठक में फीस बढ़ोतरी पर फैसला लिया गया था, जिसकी अधिसूचना शनिवार को जारी की गई। स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कर रहे हजारों विद्यार्थियों को अब अधिक फीस चुकानी पड़ेगी। बढ़ती महंगाई ने लोगों की पहले से ही कमर तोड़ कर रख दी है। अब एनआईटी में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी अधिक शुल्क चुकाने पड़ेंगे। हालांकि इस शुल्क बढ़ोतरी का असर वर्ष 2021-22 के दौरान दाखिला ले चुके विद्यार्थियों पर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


जिन मदों में वृद्धि की गई है, उनमें पहचान पत्र का शुल्क 250 से 500 रुपये किया गया है। इसी तरह दीक्षांत समारोह शुल्क 1500 से 3000 रुपये, विभागीय सोसायटी सदस्यता शुल्क 500 से 1000 रुपये, मेडिकल शुल्क 500 से 700 रुपये, परीक्षा शुल्क 750 से 1000 रुपये, सांस्कृतिक गतिविधियां शुल्क 500 से 700 रुपये, तकनीकी गतिविधि शुल्क 500 से 700 रुपये, इंटरनेट शुल्क 1500 से 2000 रुपये, खेल शुल्क 500 से 700 रुपये और संस्थान विकास शुल्क 4000 से 5000 रुपये तक कर दिया है। उधर, एनआईटी के रजिस्ट्रार प्रो. आरएस बांसटू ने बताया कि एनआईटी अपने स्तर पर फीस वृद्धि नहीं करता है। फीस वृद्धि संबंधी फैसला बीओजी की बैठक में लिया जाता है। 
विज्ञापन


बीटेक प्रथम सेमेस्टर वर्ष 2023 वर्ष 2022
सामान्य श्रेणी 96600 84950
एससी/एसटी/पीएच 34100 22450
एक लाख से कम आय 34100 22450
एक से पांच लाख रुपये आय 54933 43283

बीटेक द्वितीय सेमेस्टर वर्ष 2023 वर्ष 2022
सामान्य श्रेणी 83600 76450
एससी/एसटी/पीएच 21100 13950
एक लाख से कम आय 21100 13950
एक से पांच लाख रुपये आय 41933 34783

एमटेक प्रथम सेमेस्टर वर्ष 2023 वर्ष 2022
सामान्य श्रेणी 67600 57450
एससी/एसटी/पीएच 32600 22450

एमटेक दूसरा सेमेस्टर
सामान्य श्रेणी 56100 48950
आरक्षित श्रेणी 2100 13950

एमआर्क प्रथम सेमेस्टर 67600 57450

पीएचडी 40200 29950

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें