सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में लगने वाले राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव को लेकर शनिवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. हरीश गज्जू की अध्यक्षता में प्लाटों की नीलामी शुरू हुई।
इस दौरान जिस प्लाट की सरकारी कीमत 10,000 तक रखी थी लेकिन एक प्लाट बोली दाताओं के आपसी प्रतिस्पर्धा में 70,000 से लेकर 90,000 रुपये तक पहुंचा। जिससे मेला समिति को खूब राजस्व इकट्ठा हो रहा है। प्लाटों की बिक्री अब 27 और एक मार्च को भी होगी। वहीं, दूसरी ओर चार दिवसीय पांच मार्च से आठ मार्च तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले को लेकर मुरली मनोहर मंदिर को सजाया जा रहा है।