शनिवार शाम को ससुर और बहू नाले के पार बगीचे से काम निपटाकर घर की ओर आ रहे थे। लेकिन पचलान के साथ लगते ब्यास नाला पर बनी लकड़ी की अस्थायी पुलिया को जब वह पार कर रहे तो बहू का पैर अचानक फिसल गया और वह नाले में जा गिरी।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते पलचान में एक व्यक्ति की ब्यास नदी में बहने से मौत हो गई है, जबकि एक महिला लापता है। मनाली पुलिस और स्थानीय लोग महिला की तलाश कर रहे हैं। बहने वाले दोनों रिश्ते में ससुर और बहू हैं।
विज्ञापन
शनिवार शाम को ससुर और बहू नाले के पार बगीचे से काम निपटाकर घर की ओर आ रहे थे। लेकिन पचलान के साथ लगते ब्यास नाला पर बनी लकड़ी की अस्थायी पुलिया को जब वह पार कर रहे तो बहू का पैर अचानक फिसल गया और वह नाले में जा गिरी।
ससुर ने बहू को बचाने के लिए पीछे से छलांग लगा दी, लेकिन नाले में पानी का बहाव अधिक होने से दोनों बह गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तलाश शुरू की। इस दौरान 67 वर्षीय व्यक्ति पूरे राम पुत्र गंगू राम निवासी रूआड़ पलचान का शव कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति आईपीएच विभाग से सेवानिवृत्त हुआ था जबकि इनकी 32 वर्षीय बहू आशा देवी पत्नी गोपाल कृष्ण का अभी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि हादसे में बहे ससुर का शव बरामद कर लिया है जबकि बहू की तलाश स्थानीय लोगों के साथ पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।