फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: बद्दी में ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार पिता और बेटी की मौके पर मौत

Thu, 12 Oct 2023 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

ट्रक चालक इतनी तेजी से था कि वह ब्रेक भी नहीं लगा पाया। जिससे बाप-बेटी के ऊपर ट्रक का पहिया निकल गया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
बद्दी नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर भुड्ड बैरियर के समीप ट्रक के नीचे क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर भुड्ड बैरियर के समीप बाइक सवार एक पिता-पुत्री की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक बाप बेटी पंजेहरा के मियांपुर का रहने वाले थे। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया है। नालागढ़ के मियांपुर गांव का श्याम लाल (41) अपनी 10 वर्षीय बेटी नंदिनी के साथ नालागढ की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


सुबह करीब 8:15 बजे बद्दी के भुड्ड बैरियर के समीप पीछे से एक ट्रक तेज रफ्तार से आया और बाइक के ऊपर चढ़ गया। जिससे बाप-बेटी के ऊपर ट्रक का पहिया निकल गया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक इतनी तेजी से था कि वह ब्रेक भी नहीं लगा पाया।

सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पर आई और दोनों शवों को सड़क से उठा कर नालागढ़ अस्पताल ले गए जहां पर उनका पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिए। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद चालक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही चालक को हिरासत में ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें