फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को राहत : इस बार 30 रुपये सस्ता मिलेगा मटर का बीज, 58 रुपये चुकाने होंगे दाम

Thu, 12 Oct 2023 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

विभाग के अनुसार रबी सीजन के लिए 121 क्विंटल हिम पालम मटर का बीज खरीदा गया है। इसे सभी विक्रय केंद्रों में भी भेज दिया गया है। किसान इसे केंद्रों पर जाकर ले सकते हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के हजारों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। इन्हें इस बार रबी के मौसम में होने वाली बिजाई के लिए मटर का बीज सस्ती दरों पर मिलने वाला है। कृषि विभाग की ओर से दिया जा रहा मटर का बीज 30 रुपये प्रतिकिलो तक सस्ता हो गया है। हिम पालम किस्म का बीज बरसात से पहले 40 फीसदी अनुदान के साथ किसानों को 88 रुपये प्रति किलो में दिया गया था।

विज्ञापन


अब मटर की यही किस्म किसानों को 58 रुपये प्रतिकिलो की दर से उपलब्ध करवाई जा रही है। यह बीज एक किलो की पैकिंग में किसानों को दिया जा रहा है। विभाग के अनुसार रबी सीजन के लिए 121 क्विंटल हिम पालम मटर का बीज खरीदा गया है। इसे सभी विक्रय केंद्रों में भी भेज दिया गया है। किसान इसे केंद्रों पर जाकर ले सकते हैं। वहीं अगले हफ्ते तक किसानों को मटर की पीबी 89 किस्म का बीज भी केंद्रों पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

ठियोग में होती है सबसे ज्यादा मटर की बिजाई 
जिला शिमला में सबसे ज्यादा बिजाई ठियोग विकासखंड में की जाती है। इसके अलावा रामपुर, बसंतपुर, रोहड़ू और चिड़गांव विकासखंड में भी अन्य जगहों से ज्यादा मटर बीजा जाता है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार 50 क्विंटल से ज्यादा मटर का बीज इन्हीं विकास खंडों में भेजा जाता है।
विज्ञापन


खरीफ के मुकाबले रबी सीजन में इस बार मटर का बीज 30 रुपये प्रतिकिलो तक सस्ता मिलेगा। किसानों को मटर 40 फीसदी अनुदान के साथ दिया जा रहा है। नवंबर और दिसंबर तक मटर की रोपाई का कार्य किया जा सकता है। विभाग ने सभी केंद्रों पर बीज भेज दिया है। - अजब कुमार नेगी, उपनिदेशक, कृषि विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें