सावित्री पब्लिक स्कूल टॉलैंड में रविवार को मस्ती की पाठशाला देखने को मिली। मौका था स्कूल फेट का, जिसमें बच्चों के साथ अभिभावकों और पुराने छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए खाने-पीने के अलावा खेल गतिविधियों के स्टाल लगाए गए। बच्चों ने जमकर खरीदारी की और लजीज व्यंजनों के भी खूब चटकारे लिए।
इसमें सिड्डू, केक, पॉपकॉर्न, चना-कुल्चा, कोल्ड ड्रिंक्स, चाट, भेल पुरी, मोमो, इडली-सांभर, ब्रेड पकौड़ा और नारियल लड्डू जैसी कई आइट्म्ज की व्यवस्था की गई थी।
खेलने के लिए रिंग शूटर, पुट द क्वाइन इन द बेसिन, बास्केट द बाल, फाइंड द ट्रेजर, फाइंड द बॉटल, हिट द कासल, कंप्यूटर गेम्स के स्टाल लगाए गए थे।
छोटे बच्चों ने जंपिंग खेल का लुत्फ उठाया। पढ़ाई की चिंता से दूर बच्चे फेट के रंग में रंगे हुए थे। फेट का शुभारंभ डॉ. उषा चंद्रा ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका आशा मल्होत्रा और स्कूल की अध्यक्ष सावित्री कपिला भी मौजूद रहीं।