फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को रेलवे में ओएसडी के पद पर मिली पदोन्नति, सीधे ग्रेड वन अधिकारी बनाया

Tue, 02 Dec 2025 05:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

उत्तर रेलवे में रेणुका ठाकुर को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी( ओएसडी) का पद मिलने से परिजनों में खुशी है। इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद रेणुका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को उत्तर रेलवे में पदोन्नति के बाद ग्रेड वन अधिकारी ओएसडी के पद पर नियुक्ति मिली है। शिमला के रोहड़ू की रहने वाली रेणुका एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली टीम की अहम सदस्य रही हैं। नियुक्ति की अधिसूचना जारी होने के बाद रेणुका ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी।

विज्ञापन

रेणुका की माता सुनीता ठाकुर ने इसको लेकर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बेटी ने शुरू से दिन-रात मेहनत की है, जिसका उसे फल मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से भी विश्व कप जीतने के बाद नौकरी देने का आश्वासन मिला है, लेकिन अब बेटी तय करेगी कि उसे कहां सेवाएं देनी हैं। रेणुका के भाई सन्नी ने रेलवे की ओर से मिली पदोन्नति के लिए आभार व्यक्त किया है। रेणुका पहले से रेलवे में क्लर्क के पद पर सेवा दे रही रही थीं। अब रेलवे ने खेल कोटे में पदोन्नत कर उन्हें ए ग्रेड अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन

उपमंडल रोहड़ू के पारसा गांव की रेणुका महिला विश्व क्रिकेट की टीमों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में अहम स्थान रखती हैं। उनका अब तक का चार साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर शानदार उपलब्धियों से भरा रहा है। रेणुका ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच खेला था। दाएं हाथ की स्विंग गेंदबाज रेणुका ने विश्व कप के अहम मुकाबलों में किफायती धारदार गेंदबाजी की। रेणुका ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा से हिमाचल प्रदेश के छोटे से गांव से लेकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें