फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुफरी में फोटोग्राफर से 1.80 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के पर्यटन स्थल कुफरी में एक व्यक्ति से हुई ठगी के मामले में पुलिस ने मुंबई से एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मियाज (26) ईस्ट मुंबई निवासी के तौर पर हुई है। आरोपी को ईस्ट मुंबई के डोंबिवली से पकड़ा है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मामला अक्तूबर महीने का है। जुन्गा निवासी राकेश कुमार कुफरी में फोटोग्राफरी का काम करता है। फोटो डेवलप करने की मशीन की ऑनलाइन शॉपिंग के लिए उसने गूगल पर सर्च किए नंबर पर फोन किया। मशीन की लागत चार लाख रुपये में तय हुई। शर्त के मुताबिक मशीन की एवज में एक लाख 80 हजार रुपये की रकम एडवांस और बाकी के 2 लाख 20 हजार रुपये डिलीवरी पर देने पर बात बनी। झांसे में आकर राकेश ने एक लाख 80 हजार की रकम ऑनलाइन जमा करवा दी। कई दिन बीत जान के बाद भी राकेश के बताए पते पर मशीन नहीं पहुंची। पीड़ित ने दोबारा कंपनी के नंबर पर फोन किया तो इस मर्तबा कर्मी ने मशीन डिलीवरी के लिए शेष राशि को खाते में डालने के लिए कहा। इस पर राकेश ने सीधे पुलिस को शिकायत कर दी। इस पर ढली थाना पुलिस मुंबई से आरोपी को गिरफ्तार करके शिमला ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें