फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: गोवा के चर्चिल ब्रदर्स फुटबाल क्लब से खेलगी किसान की बेटी रिया

Mon, 24 Apr 2023 07:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

हरोली उपमंडल के गांव खड्ड की मूल निवासी रिया शर्मा के माता-पिता को आंखों से कम दिखाई देता है। गुरबत की जिंदगी जीने को मजबूर रिया ने अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम से आज यह मुकाम हासिल किया है। 
विज्ञापन
रिया शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में होने वाली 6वीं भारतीय राष्ट्रीय वुमन लीग में ऊना के किसान की बेटी दमखम दिखाएगी। ऊना की खड्ड स्थित वुमन फुटबाल अकादमी की रिया शर्मा का करार गोवा के मशहूर चर्चिल ब्रदर्स फुटबाल क्लब के साथ हुआ है। इस क्लब की ओर से खेलने वाली रिया शर्मा हिमाचल प्रदेश की इकलौती खिलाड़ी हैं। रिया ने अब तक चार सीनियर और तीन सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिताएं खेली हैं। हरोली उपमंडल के गांव खड्ड की मूल निवासी रिया शर्मा के माता-पिता को आंखों से कम दिखाई देता है। गुरबत की जिंदगी जीने को मजबूर रिया ने अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम से आज यह मुकाम हासिल किया है। रिया फुटबाल खेलने के साथ बीए फाइनल में पढ़ाई भी कर रही हैं। रिया के पिता नाम विजय शर्मा और माता सुनीता शर्मा अपनी बच्ची की इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं। परिवार खेती बाड़ी से ही गुजर बसर कर रहा है।

विज्ञापन


रिया शर्मा ने ग्रामीण परिवेश से बाहर निकल खड्ड स्थित फुटबाल अकादमी को ज्वाइन किया। जहां फुटबाल कोच दीपक शर्मा ने रिया शर्मा की प्रतिभा को निखारते हुए उसे राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनाया। अभी हाल ही में गोवा में हुई वुमन सीनियर नेशनल के हर मैच में रिया शर्मा ने गोल किया। इस प्रतियोगिता में रिया ने कुल पांच गोल किए। इससे पहले कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में जब हिमाचल की लड़कियों की टीम ने सब जूनियर में गोल्ड मेडल जीता में तब भी यह टीम में थी।
प्रदेश फुटबॉल संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कुमार बिट्टू ने कहा कि रिया शर्मा को आगे खेलने के लिए फुटबाल संघ पूरा सहयोग करेगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी रिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि फुटबाल खिलाड़ी रिया शर्मा की पढ़ाई के साथ खेलने में प्रदेश सरकार पूरी मदद करेगी। इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार उन्हें शीघ्र ही सम्मानित भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें