सफल बोलीदाताओं को बकाया राशि तीन दिन के भीतर 13 मार्च तक जमा करवानी होगी। परिवहन विभाग अब एक हफ्ते बाद प्रदेश के अन्य जिलों के आरएलए के लिए 0001 सीरीज के नंबर ई-ऑक्शन के लिए जारी करेगा। परिवहन विभाग ने अपननी वेबसाइट https:// himachal.nic.in / transport पर एक हफ्ते पहले फैंसी नंबरों के लिए ई-ऑक्शन शुरू की थी। रविवार को ई-ऑक्शन आयोजित कर शाम पांच बजे परिणाम घोषित किए गए। इन नंबरों के लिए 5 लाख न्यूनतम बोली रखी गई थी। 1.50 लाख जमा करने के बाद बोलीदाता ई-ऑक्शन में शामिल हुए। शुरुआती पंजीकरण 2000 रुपये रखा गया था।
वीआईपी नंबर लेने के लिए लोगों में उत्साह है। दो वीआईपी नंबर से ही सरकार को 21.50 लाख की आमदनी हुई है। आने वाले दिनों में अन्य वीआईपी नंबर भी ई-ऑक्शन के लिए बहाल किए जाएंगे। - नरेश ठाकुर, सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण