पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की दृष्टि से भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
32 वर्षीय युवक की मौत पर परिजनों ने गुरुवार को खूब हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने मझीन चौक पर प्रदर्शन कर पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की दृष्टि से भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दरअसल बुधवार को अंब घट्टा-टिहरी सड़क पर खेतों में एक युवक घायल अवस्था में मिला। घायल व्यक्ति की पहचान चमन लाल (32) पुत्र पूर्ण चंद निवासी भटाल सियालकड के रूप में की गई है। चमन लाल मंगलवार को अंब पठियार में अपने रिश्तेदारों के घर आया था और रात को वहीं अपने रिश्तेदारों के घर ठहरा हुआ था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह वह रिश्तेदार के घर से कुछ दूरी पर लहूलुहान अवस्था में मिला। इस पूरे वाक्य की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की पूछताछ की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया। वहीं, गंभीर हालत देखते हुए घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टांडा में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। यह हत्या है या आत्महत्या है, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। ज्वालामुखी के डीएसपी आरपी जसवाल ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ भी नहीं